शैक्षिक क्षेत्र में उपलब्धि पर तनीषा निरवाल सम्मानित,पिता राजेश निरवाल व माता रेखा निरवाल ने जताया आभार

1
Oplus_16908288

Oplus_16908288

रुड़की(संदीप तोमर)। शिक्षा के क्षेत्र में रुड़की शहर का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। गणपति विहार निवासी जल संस्थान उच्च अधिकारी राजेश निरवाल की पुत्री तनीषा निरवाल ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। तनीषा की इस उपलब्धि पर उसे रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा,वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष नंबरदार,भाजपा नेता पंकज नंदा एवं समाजसेवी सार्थक छाबड़ा ने संयुक्त रूप से शुभकामनाएं देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा ने तनीषा की मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में नया मुकाम स्थापित कर रही हैं। तनीषा जैसे विद्यार्थियों को सम्मानित करना समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देता है। उन्होंने अभिभावकों को भी बधाई दी। समाजसेवी सुभाष नंबरदार ने कहा कि तनीषा की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
भाजपा नेता पंकज नंदा ने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलें तो वे भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगी। तनीषा की इस सफलता पर उनकी माताजी रेखा निरवाल एवं पिता राजेश निरवाल ने अतिथियों और समस्त समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पुत्री की इस उपलब्धि ने उनके सपनों को साकार किया है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों को सकारात्मक वातावरण और सही मार्गदर्शन मिले तो वे किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर समाजसेवी सार्थक छाबड़ा,निहारिका,नैंसी,ओम, हर्षित निरवाल,हर्षिव सहित स्थानीय लोगों ने भी तनीषा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

1 thought on “शैक्षिक क्षेत्र में उपलब्धि पर तनीषा निरवाल सम्मानित,पिता राजेश निरवाल व माता रेखा निरवाल ने जताया आभार

Leave a Reply to 📘 Reminder; + 1.432232 BTC. Verify >>> https://yandex.com/poll/Ef2mNddcUzfYHaPDepm53G?hs=b16770511d8bf1f43722f17decb54f10& 📘 Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed