आपदा से प्रभावितों के साथ खड़े हैं पीएम और सीएम: स्वामी यतीश्वरानंद,सेवा पखवाड़ा के तहत लगे शिविर में रक्तदाताओं का किया उत्साहवर्धन,प्रदेश अध्यक्ष का जताया आभार

0
abc

हरिद्वार(जोगेंद्र मावी)। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा मंडल भोगपुर पंचपुरी के ग्राम शाहपुर शीतलाखेड़ा में रक्तदान शिविर में रक्तदानियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं,वेद मंदिर आश्रम में स्वागत के बाद देहरादून पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्वागत करते हुए आभार जताया।
प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद का वेद मंदिर आश्रम में धनौरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने सभी का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो पार्टी ने सम्मान दिया है यह हर एक कार्यकर्ता का सम्मान है और सभी के हित में कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर ज्वालापुर विधानसभा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज का फूल माला पहनाकर ढोल के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान प्यारेलाल सैनी,पूर्ण सैनी,देशराज प्रधान, राय सिंह,मास्टर कर्मपाल सैनी, प्रवीण सैनी,सोम सैनी,धर्मपाल, सेवाराम भारती,सोनू भारती,अनिल,पॉपीन राणा, राजेंद्र,संजय बर्मन,रविंद्र गिरी, डॉ रमेश कुमार,संजय कश्यप, पवन,संजय कश्यप,विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
वहीं,दूसरी ओर शाहपुर शीतलाखेड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्धघाटन करते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम विश्व में रोशन किया है और आज आपदा के समय में प्रभावित और पीड़ितों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं के प्रति सजग होकर निगरानी में सुविधाओं के लिए काम करा रहे हैं। इस मौके पर वरिष्ठ नेता शेषराज सैनी,जिपं सदस्य संजय सरदार,नितिन सैनी, प्रधान प्रमोद सैनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी,प्रधान दीपक,विनोद सैनी,डिंपल सरदार,पटवारी सरदार,योगेश सैनी,नीटू सैनी,संजय सैनी लक्ष्मीचंद आदि शामिल हुए।
देहरादून पहुंचकर अध्यक्ष का किया स्वागत
उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शिता से प्रदेश के हर व्यक्ति का विकास होगा। उन्होंने आपदा जैसी विषम परिस्थिति में जनता हित में धरातल पर उतरकर काम करने पर सराहना की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरि,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, दर्जाधारी सुनील सैनी,संजय पाल,धर्मेंद्र प्रधान,अरविंद,सौरभ शर्मा,श्रवण चौहान,सचिन चौहान आदि शामिल हुए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed