पत्रकारों ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को सौंपा ज्ञापन,भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग

0
IMG-20250305-WA0227

रुड़की(संदीप तोमर)। पत्रकारों ने बुधवार को विधायक प्रदीप बत्रा पर अनुशासनात्मक कारवाई की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को ज्ञापन सौंपा। वहीं मेयर अनीता अग्रवाल के खिलाफ भी आक्रोश व्यक्त किया।
बीती तीन मार्च को हुई नगर निगम बोर्ड बैठक में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा पत्रकारों को अंदर जाने से रोका गया और धक्का मुक्की भी की गई। इतना ही नहीं सुरक्षा कर्मियों ने भी पत्रकारों के मोबाइल फोन छीनने के प्रयास किए थे। मामले में तब से पत्रकारों ने विधायक और मेयर के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है और दोनों जनप्रतिनिधियों द्वारा माफी न मांगे जाने तक उनकी कवरेज से किनारा किया गया है। इसके साथ ही पत्रकारों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधी हुई है। आज प्रेस क्लब रुड़की अध्यक्ष बबलू सैनी और प्रेस क्लब महानगर के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू रोड के नेतृत्व में पत्रकारों ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विधायक के खिलाफ अनुशासनात्मक कारवाई किए जाने की मांग की। इसके साथ ही मेयर के खिलाफ भी अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी,रामकुमार शर्मा,अनिल पुंडीर,महेश मिश्रा,देवेंद्र वर्मा, हरिओम गिरी,अनिल गोयल,योगराज पाल,आरिफ नियाजी,शादाब अली,दीपक अरोड़ा,नितिन कुमार,गौरव वत्स,टीना शर्मा,सुभाष सक्सेना, तोशेंद्र पाल,सुरेंद्र वर्मा,रियाज कुरैशी,बिजेंद्र कुमार,राहुल सक्सेना,मिक्की जैदी,ब्रह्मानंद चौधरी,अरुण सोनकर,अंकित कुमार,अश्वनी उपाध्याय,डाक्टर अरशद,संदीप चौधरी,सुनील पटेल,अमर मौर्य,प्रिंस शर्मा,जिशान मलिक,नसीम मलिक,मनोज जुयाल,संदीप पोहीवाल,विकास भाटिया, सरवर साबरी,सोनिया सैनी,सीमा कश्यप,अभिषेक शर्मा,मनवर कुरैशी,नाजिम,दिनेश सैनी,रजनीश सहगल,सोनी रोड, शानू सिंघल,दीक्षा आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed