आतंकवादियों के साथ गद्दारों का इलाज भी जरूरी-नीलम चौधरी,रुड़की में पहलगाम प्रकरण को लेकर सर्व समाज सेवा संगठन का जोरदार कैंडल मार्च…

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

रुड़की(संदीप तोमर)। सर्व समाज सेवा संगठन ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके साथ ही इस कायरतापूर्ण घटना को अंजाम देने वालों को सबक सिखाने की मांग भारत सरकार से की। कैंडल मार्च रेलवे स्टेशन पटेल चौक से शुरू होकर गणेशपुर पुल होते हुए टैंक चौक तक गया। जहां लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम संयोजिका एवं समाज सेविका नीलम चौधरी ने कहा कि इस घटना के बाद देश सदमे में है और दिल से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट होकर खड़ा है और मांग कर रहा है कि निहत्थे लोगों पर गोलियां बरसाने वालों को सजा ए मौत दी जाए।
अब समय आ गया है कि आतंकवाद का ताबूत बनाकर आखिरी कील ठोंक दी जाए। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के साथ गद्दारों का इलाज भी जरूरी है। समाजसेवी सर्वेश गोस्वामी योगाचार्य ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों पर गोली बरसा कर उनकी हत्या करना कायरता पूर्ण कार्य है। आतंकवादियों को चिन्हित कर उन्हें भारत सरकार कड़ी से कड़ी सजा दे। युवा नेता अंशुल चौधरी ने कहा कि इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वालों का चिन्हीकरण कर सार्वजनिक रूप से सजा देनी चाहिए,ताकि भविष्य में कोई इस प्रकार की घटना को अंजाम देने के बारे में भी न सोचे। इस अवसर पर रविंद्र बंसल,किरण पटेल,आशीष सिंह,रीता शर्मा,अंशुल चौधरी,हिमांशु चौहान,आंचल चौधरी,रूचि गुप्ता,ऊषा सिंघल,अन्नू संगीता, आरती पुंडीर,ऋतिक,भूरू सिंह,शालू,सतीश वैश्य,सुषमा,पारुल,अरविंद व श्याम त्यागी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed