अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह आया गिरफ्त में,खुली कई घटनाएं तो माल भी हुआ बरामद,गंगनहर कोतवाली पुलिस व सीआईयू टीम को मिली बड़ी सफलता…

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

रुड़की(संदीप तोमर)। अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह के चार सदस्य पुलिस की पकड़ में आए हैं। इनसे कई घटनाओं का खुलासा हुआ है और सामान की बरामदगी भी हुई है। एसएसपी के निर्देशों पर गिरोह की पकड़ को खोजबीन में जुटी गंगनहर कोतवाली पुलिस व सीआईयू टीम को यह बड़ी सफलता मिली है।
वारदात प्रथम
स्कॉर्पियो गाड़ी से अज्ञात चोरों ने 01 बैग जिसमें एक लैपटॉप HP कंपनी तथा एक पर्स जिसमें विभिन्न बैंक कार्ड और दो चेक बुक रखे हुए थे,को चोरी कर लिया था। उक्त संबंध में कनखल निवासी शुभम गोयल द्वारा 22 अप्रैल को तहरीर दी थी जिसके आधार पर कोतवाली गंगनहर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। दूसरी वारदात अज्ञात बाइक सवार युवकों ने गणेशपुर रुड़की निवासी महिला के गले में झपट्टा मारकर सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। पीड़िता द्वारा दो मई को तहरीर दी गई और मामले में भी मुकदमा दर्ज हुआ। वहीं दोनों वारदातों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा गंगनहर कोतवाल व सीआईयू रुड़की को मामलों के जल्द खुलासे कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की।
टप्पेबाजी के इस गिरोह को तलाशने के लिए जुटी पुलिस टीम ने विभिन्न माध्यम से जानकारी जुटाते हुए मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया तथा घटनास्थलों के आसपास की संदिग्ध आवाजाही को टटोला। लगातार कसरत के बाद पुलिस टीम ने माधोपुर अंडरपास से 02 मोटरसाइकिलों पर सवार 04 संदिग्ध को दबोचकर उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से सोने की चेन,लेपटॉप सहित अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में पुष्टि हुई कि पकड़े गए सोनू व अजय ने चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। स्कॉर्पियो से बैग चोरी मामले में चारों संदिग्ध शामिल थे। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के खिलाफ रुड़की,कनखल,बहादराबाद व ज्वालापुर के साथ-साथ पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के कोतवाली झिंझाना,कोतवाली शामली, कोतवाली मुजफ्फरनगर एवं हरियाणा के करनाल में भी वारदातों के संबंध में मुकदमें दर्ज हैं। आरोपियों के नाम सोनू पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम जटांन खानपुर थाना झिंझाना जनपद शामली उत्तर प्रदेश,अजय पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम खेड़ी जनार्दन थाना झिंझाना जनपद शामली हाल निवासी धूरी जिला संगरूर पंजाब,संजय पुत्र राजू निवासी ग्राम जटांन खानपुर थाना झिंझाना जनपद शामली उ0प्र0,जोगेंद्र पुत्र अतर सिंह निवासी खानपुर कला थाना झिंझाना जिला शामली उत्तर प्रदेश बताए गए हैं।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय शाह,उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट,पंकज कुमार,अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि, हेड कांस्टेबल इसरार और
कांस्टेबल नितिन शामिल रहे। वहीं सीआईयू टीम में उप निरीक्षक अंकुर शर्मा,मुख्य आरक्षी चमन,अश्वनी यादव और कांस्टेबल महिपाल शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed