सील तोड़कर चल रहा था स्टोन क्रेशर,मुकदमा दर्ज,अनियमितता पर सील हुए दो स्टोन क्रेशर,अवैध खनन के विरूद्ध अभियान रहेगा जारी-मयूर दीक्षित

0
IMG-20250613-WA0024

रुड़की(संदीप तोमर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्टोन क्रेशर द्वारा नियम विरुद्ध कार्य करने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए विगत दिवस देर सायं खनन विभाग को छापेमारी करने के निर्देश दिये। छापेमारी में पूर्व में सील किया गया एक स्टोन क्रेशर चलता पाया गया,इस पर क्रेशर स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो क्रेशरों पर अनियमितता मिलने पर सील किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जनपद में अवैध खनन,भण्डारण के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जायेगी तथा अवैध खनन भण्डारण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलता रहेगा।
सरकार को राजस्व की हानि पहुंचने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गुरूवार की देर रात्रि में बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान हिमगंगे स्टोन क्रेशर जो कि पूर्व में सील किया गया था,क्रेशर सीलिंग के बावजूद चलाया जा रहा था। जिस पर क्रेशर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। गंगोत्री स्टोन क्रेशर तथा नारायण स्टोन क्रेशर में उप खनिज की मात्रा तथा अभिलेखों में दर्ज उपखनिज की मात्रा में भिन्नता तथा अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर दोनों को सील किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध खनन,भण्डारण के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जायेगी तथा अवैध खनन भण्डारण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलता रहेगा तथा सरकार को राजस्व की हानि पहुंचने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जायेगी।
टीम में नायब तहसीलदार प्रताप सिंह,कानूनगो रमेश चंद्र तथा खनन विभाग के अधिकारी तथा चौकी इंचार्ज सुल्तानपुर शामिल थे। जिला खनन अधिकारी मौहम्मद काजिम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशों के क्रम में खनन विभाग की टीम द्वारा तहसील हरिद्वार के बंजारावाला में अमित स्टोन क्रेशर द्वारा अवैध खनन की सूचना पर टीम द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान स्टोन क्रेशर में अवैध खनन पाये जाने पर स्टोन क्रेशर को सीज करते हुए अवैध खनन की पैमाईश करते हुए नियमानुसार कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
खनन विभाग की ओर से छापेमारी में सर्वेक्षक विवेक कुमार,सहायक खनिज पर्यवेक्षक संदीप शामिल थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed