…तो आठ मृत लोग डालते एसएसडीपीसी गर्ल्स इंटर कालेज रुड़की की प्रबंध समिति के चुनाव में वोट? फिलहाल रुकी चुनाव प्रक्रिया,जानिए सीईओ ने दिए क्या आदेश,इन हालात में भविष्य में भी चुनाव प्रक्रिया के पारदर्शी होने पर सवालिया निशान?

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

संदीप तोमर
रुड़की।
नगर की प्रतिष्ठित श्री स्नातक धर्म प्रकाश चंद्र गर्ल्स इंटर कालेज की प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया आज शुरू होते ही गंभीर विवादों से घिर गई। आज विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की खरीद की जानी थी,लेकिन चुनाव अधिकारी ने जिस मतदाता सूची को अनुमोदित किया,उसके संबंध में शिकायत हुई कि उसमें आठ मृत लोगों को भी शामिल किया गया है,ये आरोप सच है या झूठ?यह जहां जांच का विषय है,वहीं यदि आरोप सही पाया गया तो आज आठ मृत लोग चुनाव में वोट डालते!कैसे डालते ये चुनाव अधिकारी ही बता सकते हैं। फिलहाल जो जानकारी मिली है उसके अनुसार मुख्य शिक्षा अधिकारी(सीईओ)ने फिलहाल चुनाव प्रक्रिया रोक दी है और मृत लोगों के नाम सदस्यता सूची से हटाते हुए संशोधित सूची अनुमोदित होने के बाद ही चुनाव कराने के आदेश दिए हैं,लेकिन जो स्थिति बनी है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि भविष्य में भी चुनाव प्रक्रिया के पारदर्शी होने पर सवालिया निशान लग गया है?हालांकि अभी तक प्रबंधक पद संभाल रहे रविन्द्र सिंघल ने फोन पर हुई वार्ता में सिर्फ इतना कहा कि चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। इस मामले में पक्ष जानने को लेकर चुनाव अधिकारी से संपर्क का प्रयास किया गया तो कई बार प्रयास के बाद भी उनका फोन नही मिल सका। उनका जो भी पक्ष सामने आएगा उसे खबर के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।
संस्था के प्रबंध समिति चुनाव हेतु चुनाव अधिकारी नामित हुए जंगवीर सिंह नेगी ने जो चुनाव कार्यक्रम घोषित किया,उसके अनुसार…. श्री सनातन धर्म प्रकाश चन्द कन्या इण्टर कॉलेज, रुडकी प्रबन्ध समिति के सभी मतदाता सदस्यों को सूचित किया जाता है कि संस्था प्रबन्ध समिति का चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,प्रबन्धक,उप प्रबन्धक, कोषाध्यक्ष,सदस्य संख्या 9,कुल पदों की संख्या 14 पद पर विद्यालय भवन में इस प्रकार होगा : 1. दिनांक 21.06.2025 से दिनांक 24.06.2025 को प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नामांकन प्राप्त करना।
2.दिनांक 25.06.2025 को प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक नामांकन जमा करना एवं 11:00 बजे से 11:00 से 12:00 बजे तक नामाकंन पत्रों की वापिसी,12:00 से 02:00 बजे तक नामाकंन पत्रों की जांच तथा दोपहर 2:00 बजे के उपरान्त प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन व विद्यालय के बाहर सूची को चस्पा करना
होगा।

  1. दिनांक 27.06.2025 को यदि आवश्यक हुआ तो प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चुनाव होगा तथा मतगणना के पश्चात चुनाव परिणाम की घोषणा होगी।
    विशेष:-चुनाव गुप्त मतदान प्रणाली के द्वारा होगा,मतदान व नामाकंन पत्र प्राप्ति के समय मतदाताओं को कोई भी परिचय पत्र का लाना आवश्यक होगा। सभी मतदाओं को सदस्य की सूची व चुनाव कार्यक्रम की प्रति रजिर्स्टड डाक से भेजी गयी है, कुछ डाक वापस आती है यदि किसी सदस्य को डाक न मिली हो तो संस्था कार्यालय से प्राप्त कर लें।
    जंगवीर सिंह नेगी (चुनाव अधिकारी)एस.एस.डी.पी.सी.
    गर्ल्स इण्टर कॉलेज,रुड़की
    जंगवीर सिंह नेगी के चुनाव कार्यक्रम के साथ अनुमोदित मतदाता सूची को लेकर संस्था से जुड़े एक सदस्य ने मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार से शिकायत की। खुलासा न्यूज से नाम न खोलने की शर्त पर इस शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में क्या कहा वह आगे पढ़ लीजिए—–
    सेवा में,मुख्य शिक्षा अधिकारी
    हरिद्वार।विषय:-एस०एस०डी०पी०सी० गर्ल्स इण्टर कॉलेज रुड़की की प्रबन्ध समिति के घोषित हुए चुनाव के सम्बन्ध में।
    महोदय,
    उपर्युक्त विषयक निवेदन है कि प्रार्थी एस०एस०डी०पी०सी० गर्ल्स इण्टर कॉलेज रुड़की में साधारण सभा का आजीवन सदस्य है तथा प्रार्थी का नाम आप द्वारा कथित अनुमोदित मतदाता सूची पर—— अंकित है। प्रार्थी को आज दिनांक 18.06.2025 को श्री जगवीर सिंह नेगी चुनाव अधिकारी के हस्ताक्षर युक्त मतदाता सूची के साथ कथित घोषित चुनाव कार्यक्रम डाक से प्राप्त हुआ है। चुनाव कार्यक्रम एवं मतदाता सूची पर प्रार्थी का कथन नियमानुसार है।
    1.आपके द्वारा अनुमोदित मतदाता सूची में आजीवन सदस्य क्रमांक 01 से लेकर 71 तक में 08 (आठ)आजीवन सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है जिसका विवरण इस प्रकार है।
    सदस्यता संख्या व सदस्य का नाम,1.श्रीमती अंजना धर्मपत्नी श्री डा० सूर्यकांत निवासी 56. गिल कॉलोनी सहारनपुर यूपी,30.श्री अरूण कुमार गर्ग पुत्र श्री कृष्ण चन्द निवासी आर 12/15 राजनगर गाजियाबाद,
    38.विरेन्द्र कुमार जैन पुत्र श्री प्रेमचन्द जैन निवासी एच 4. ग्रीन पार्क एक्सटेशन दिल्ली,
    43.श्री शशि कुमार पुत्र श्री प्रेमचन्द निवासी ई० 144 शास्त्रीनगर गाजियाबाद, 44.श्रीमती जयश्री गर्ग पत्नी श्री शशी कुमार निवासी
    50/144 शास्त्रीनगर गाजियाबाद ,49.श्री विजय कुमार गर्ग पुत्र श्री हेमचन्द गर्ग निवासी आर 2/80 राजनगर गाजियाबाद,53.श्री जय हरिहर लाल पुत्र श्री शिवदर्शन लाल निवासी आर 2 / 203 राजनगर गाजियाबाद,54.श्रीमती सुधा हरिहर लाल पुत्री श्री लाला कालूराम पता आर 2 / 203 राजनगर गाजियाबाद।
    उक्त 08 सदस्यों की वर्षों पहले मृत्यु हो जाने के बावजूद भी मृत हो चुके आजीवन सदस्यों को मतदाता सूची में सम्मिलित करके चुनाव में धांधली करने की योजना है। अन्यथा वर्षो पहले मृत्यु प्राप्त कर चुके सदस्यों की मतदाता सूची में अंकना का औचित्य क्या है। साक्ष्य के रूप में कतिपय मृत्यु हो चुके आजीवन सदस्यों के मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न है।
    बहरहाल इस सबके देखते हुए समझा जा सकता है कि चुनाव प्रक्रिया में पूरी धांधली की आशंका बनी थी,लेकिन जहां यह आशंका ऐसी स्थित में आगे भी बने रहने के आसार है,वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए फिलहाल चुनाव प्रक्रिया रोक दी है और अपने आदेश में कहा है कि मृत लोगों के नाम सदस्यता सूची से हटाते हुए संशोधित सूची अनुमोदित होने के बाद ही चुनाव कराए जाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Premium SEO Backlinks
Premium SEO Backlinks