भारी बारिश के अलर्ट पर 1 सितंबर,सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद,हरिद्वार डीएम का जन सुनवाई कार्यक्रम भी स्थगित…

0
IMG-20250830-WA0003

हरिद्वार(संदीप तोमर)। मौसम विभाग द्वारा अगले काफी घंटों के लिए भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले में एहतियाती कदम उठाते हुए आदेश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से 1 सितंबर (सोमवार) को जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है। आदेश में साफ कहा गया है कि खराब मौसम की स्थिति में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं। जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों पर खास नजर रखने और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

सोमवार 1 सितंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला नियमित जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित

सूचना विभाग हरिद्वार के अनुसार मौसम विभाग द्वारा दो दिन का रेड अलर्ट जारी किए जाने एवं भारी बारिश की सम्भावना को देखते हुए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 1 सितंबर 2025 सोमवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशो के क्रम में स्थगित किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed