रैड टैनिस बाल क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड के केपी सिंह बने अध्यक्ष,कई अन्य पदाधिकारी भी चुने गए…
रुड़की(संदीप तोमर)। रैड टैनिस बाल क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से एक बैठक का आयोजन के पी सिंह के निवास नंद विहार कॉलोनी रुड़की में किया गया।
के पी सिंह की अध्यक्षता व भारत भूषण के संचालन में आयोजित बैठक में एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें अध्यक्ष केपी सिंह,चेयरमैन प्रीतम सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सिंधु, उपाध्यक्ष किसलय क्रांतिकारी, कार्यवाहक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सैनी,सचिव प्रियांशु,शुभम मंडेला,कोषाध्यक्ष पंकज सैनी, संयुक्त सचिव भूपेन्द्र कुमार, हिमांशु सैनी एडवोकेट, कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र सैनी, संदीप राठौर,शिवकुमार,डॉ सुखेन्द्र सिंह,ललित कुमार, केशव त्यागी,लवकुश,अभिषेक आदि शामिल हैं।
